दन्तेवाड़ा
कुमार जयदेव ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन
29-Jun-2026 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 29 जून। बस्तर आराध्य माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु सुकमा राज परिवार के सदस्य श्री कुमार जयदेव सोमवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी पुष्प हार से स्वागत किया गया।
माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जिया, धाकड़ समाज के पदाधिकारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं जगदलपुर से पहुंचे बड़ी संख्या में सहयोगीजन प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे