दन्तेवाड़ा
मितानिनों ने निकाली रैली, ज्ञापन
27-Jun-2026 9:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 जून। छत्तीसगढ़ मितानिन संघ के तत्वावधान में दंतेवाड़ा में मितानिनों ने दुर्गा मंडप में विगत् दिवस धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी लंबित मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की। इनमें वेतन और भत्ते की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
धरना उपरांत सैकड़ों मितानिनों द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें अपनी मांगों के सबंध में नारेबाजी की गई। अंत में संयुक्त जिला कार्यालय के मुख्य द्वार पर राज्य शासन के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे