दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 जून। दंतेवाड़ा जिले की गीदम पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने और धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई एसपी गौरव राय के निर्देशन और गीदम थाना प्रभारी अमित बेरिया के नेतृत्व में की गई है। पुलिस ने इस मामले में थाना गीदम में अपराध क्रमांक 56/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) और 108 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस विवेचना के अनुसार, विगत 11 जून को बंजारी घाटी के पास एक ट्रक और मर्सिडीज कार के बीच सडक़ दुर्घटना हुई थी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार चालक द्वारा ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू उर्फ सोनू के साथ दुव्र्यवहार व मारपीट की गई और वाहन क्षतिपूर्ति के नाम पर पैसों की मांग की गई। साथ ही, पैसे न देने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर ट्रक चालक ने अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने से पूर्व मृतक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना और प्रताडऩा से संबंधित वीडियो भी अपलोड किए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के कथन दर्ज किए और सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो, मोबाइल स्क्रीनशॉट व अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए।
पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मर्सिडीज कार चालक सागर हेमला बीजापुर को शुक्रवार को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।