दन्तेवाड़ा

गांजा संग महिला गिरफ्तार
21-Jun-2026 10:24 PM
गांजा संग महिला गिरफ्तार

जगदलपुर, 21 जून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जगदलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा रखने और बिक्री करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 1 किलो 37 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान सुकल दई जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

थाना कोतवाली जगदलपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारापारा इलाके में एक महिला अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे वाली गली में कत्था रंग के प्लास्टिक झोले में गांजा रखकर बिक्री करने के लिए खड़ी है। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस बल सहित टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला गांजा रखने और बिक्री करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गांजा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट