दन्तेवाड़ा
ईवीएम-वीपीपैट की जांच
10-Jun-2026 9:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 10 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा नें सिर्फ जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम - वीवीपैट वेयर हाउस का बुधवार को त्रैमासिक जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा, वहां स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्ही व्ही पीएटी मशीन, सीसी टीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा परिसर की सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं के बारे मे जानकारी लेते अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जिला कोषालय अधिकारी श्री जोशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


