दन्तेवाड़ा

विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छता की प्रेरणा
05-Jun-2026 10:11 PM
विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छता की प्रेरणा

दंतेवाड़ा, 5 जून। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का वाचन कर ग्रामीणों को इसके प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम सभाओं में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रिगेशन) के अंतर्गत सूखा, गीला, सेनेटरी एवं विशेष प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, उनके उचित निपटान एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु यूजर चार्ज लागू करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया गया तथा स्वच्छ एवं हरित पंचायत का संदेश दिया गया। विशेष ग्राम सभाओं में सरपंच, पंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट