दन्तेवाड़ा

संविदा शिक्षक भर्ती, दावा - आपत्ति 5 जून तक
29-May-2026 3:13 PM
संविदा शिक्षक भर्ती, दावा - आपत्ति 5 जून तक

दंतेवाड़ा, 29 मई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बारसूर, कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण में व्याख्याता एवं शिक्षक के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी पूर्ण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 3 अप्रैल 2026 के अनुसार अभ्यर्थियों से 20 अप्रैल तक गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र-अपात्र सूची तैयार की गई है, जिसे जिले की आधिकारिक वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी जारी सूची के संबंध में 27 मई से 5 जून तक कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अपना दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन अथवा दावा-आपत्तियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट