दन्तेवाड़ा

बैसाखी की मदद से चलेगा लखमा तामो
25-May-2026 10:55 PM
बैसाखी की मदद से चलेगा लखमा तामो

दंतेवाड़ा, 25 मई। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग जनों को त्वरित सहयता दी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बड़े कमेली निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हितग्राही  लखमा तामो को समाज कल्याण विभाग द्वारा नई बैसाखी उपलब्ध कराई गई।

पूर्व में प्राप्त बैसाखी के टूट जाने के कारण उक्त दिव्यांग हितग्राही द्वारा कलेक्टोरेट पहुंचकर समाज कल्याण विभाग से नई बैसाखी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण  मूलचंद चोपड़ा ने पात्रता अनुसार तत्काल सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शाखा प्रभारी को निर्देशित किया। निर्देश मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लखमा तामो को एक जोड़ी नई बैसाखी प्रदान की गई।  सहायक उपकरण प्राप्त होने पर हितग्राही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सहायता से उन्हें दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान सीएमओ बचेली कृष्णा राव एवं विभागीय अधिकारी संतोष टोप्पो उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट