दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा ,20 मई। दंतेवाड़ा में डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं हाईवे पेट्रोलिंग का लोकार्पण बुधवार को किया गया। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी द्वारा उक्त सेवा की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह सेवा जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से पुलिस, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक आपात सेवाएं शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नें डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी।
प्रारंभिक तौर पर जिले के चार थानों अंतर्गत क्षेत्रों भी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करेगी।प्रारंभिक तौर पर जिले में डायल 112 सेवा का संचालन थाना दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली एवं किरंदुल क्षेत्रांतर्गत प्रारंभ किया गया है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन, एसडीओपी राहुल उयके, गोविंद दीवान, नसरुल्ला सिद्दीकी, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री धनंजय सिन्हा, डायल 112 प्रभारी उपनिरीक्षक श्री रूपेश नारंग, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।


