दन्तेवाड़ा

विभागीय कार्यों की समीक्षा
20-May-2026 3:23 PM
विभागीय कार्यों  की समीक्षा

दंतेवाड़ा, 20 मई। जिला प्रशासन की समय सीमा की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि समय-सीमा की एजेण्डा के तहत समस्त विभागीय लक्ष्यों की प्रगति को अद्यतन  करें।

उन्होंने ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनकी निराकरण स्थिति तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में कहा कि मांग की स्थिति को देखते हुए औचित्य का परीक्षण कर गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करें। कलेक्टर ने योजनाओं के शत-प्रतिशत  संतृप्तिकरण पर जोर दिया।  ‘बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर)’ कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पात्र हितग्राहियों की पहचान, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं योजनाओं के पूर्ण सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण, प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर बिजली योजना,अटल डिजिटल सेवा केन्द्र,एग्रीस्टेक,धान उठाव की स्थिति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत, ई -समाधान, जनदर्शन हित स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इस दौरान जिले र्में ईंधन और उर्जा के भंडारण एवं खपत वितरण के संबंध में भी खाद्य विभाग से जानकारी ली।


अन्य पोस्ट