दन्तेवाड़ा

पंचायत उप चुनाव प्रेक्षक ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
16-May-2026 4:22 PM
पंचायत उप चुनाव प्रेक्षक ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 16 मई। दंतेवाड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन - 2026 की प्रक्रिया जारी है।  जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक के रूप में आईएफएस शमा फारूखी को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए सामान्य प्रेक्षक से प्रतिदिन अपरान्ह 2 बजे से 6 बजे तक (सर्किट हाउस कक्ष-02 ) में संपर्क किया जा सकता है।  जिले में पंचायत उप निर्वाचन के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक जिला कार्यालय शुक्रवार को पहुंची। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव से चुनावी तैयारी की जानकारी ली।


अन्य पोस्ट