दन्तेवाड़ा

अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार
15-May-2026 10:18 PM
अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 15 मई। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बीयर, अंग्रेजी शराब और एक वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और थाना प्रभारी किरंदुल संजय यादव के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान किरंदुल पुलिस को सूचना मिली कि एसईबी कॉलोनी, पटवारी पारा क्षेत्र में एक महिंद्रा मराजो वाहन क्रमांक सीजी-10-एटी-2244 में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वाहन से 25 पेटी बीयर (300 बोतल), एक पेटी अंग्रेजी शराब (24 बोतल) और दो पेटी अंग्रेजी शराब (96 बोतल) जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 45.78 लीटर और अनुमानित कीमत 92,040 रुपये बताई गई है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित भदौरिया कुकानार जिला सुकमा, तथा ऋषभ राठौर  हितावर थाना कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट