दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना को ऊर्जा प्रबंधन में गोल्ड अवार्ड
13-May-2026 10:16 PM
एनएमडीसी किरंदुल परियोजना को ऊर्जा प्रबंधन में गोल्ड अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली /किरंदुल, 13 मई। एनएमडीसी बैलाडीला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड हासिल किया है।

12 मई को नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन एनर्जी मैनेजमेंट एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहे। इस दौरान बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग एचीवमेंट के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

परियोजना की ओर से यह पुरस्कार के.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एवं  शशिकुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत) ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री रविंद्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि परियोजना के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट