दन्तेवाड़ा
पेट्रोल-डीजल की किल्लत, चालकों को परेशानी
12-May-2026 10:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 मई। दंतेवाड़ा जिले के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और परिवहन कार्य से जुड़े लोगों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई पेट्रोल पंपों में डीजल उपलब्ध नहीं है। पंप संचालकों का कहना है कि डीजल की लोडिंग प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी है। कुछ स्थानों पर आपातकालीन स्टॉक भी समाप्त होने की जानकारी दी गई है।
डीजल की कमी का असर भारी वाहनों पर भी पड़ रहा है। वाहन संचालकों के अनुसार कई वाहन डीजल नहीं मिलने से खड़े हैं। कुछ पेट्रोल पंपों में पेट्रोल उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है ताकि अधिक लोगों तक आपूर्ति की जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे