दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 9 मई। दंतेवाड़ा जिले से एक बेहद ‘बस्तर मुन्ने शिविर’ के माध्यम से सरकारी योजनाएँ सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रही हैं। संभाग के दूरस्थ अंचलों में आयोजित होने वाले ये शिविर विश्वास का पर्याय बन रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पोंदुम-2 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाद्य विभाग ने एक ग्रामीण महिला की समस्या का समाधान चंद घंटों के भीतर कर दिया।
शिविर के दौरान ग्राम की निवासी बुधरी मंडावी ने अपने पति बाजु मंडावी के साथ पहुँचकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस समस्या पर प्रशासन ने तत्परता प्रदर्शित की।
खाद्य विभाग द्वारा संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने शिविर स्थल पर ही उनके दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन किया। आवेदन जमा होने के कुछ ही घंटों के भीतर राशन कार्ड बनकर तैयार हो गया और हितग्राही को सौंप दिया गया।
बुधरी के चेहरे पर खुशी
नया राशन कार्ड हाथों में पाकर बुधरी मंडावी के चेहरे पर आई मुस्कान इस मुहिम की सफलता की पुष्टि करती है। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल ने उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने की बड़ी परेशानी से मुक्ति दिला दी है और शिविर में ही कार्ड बन जाना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल ‘अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति’ तक सरकारी लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।