दन्तेवाड़ा

भूसारास में 207 आवेदन
06-May-2026 10:36 PM
भूसारास में 207 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्राम पंचायत में समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड कटे कल्याण अंतर्गत ग्राम भूसारास में बुधवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में भूसारास के साथ-साथ एड़पाल, दुधीरास, बड़े बेड़मा, कोरीरास, छोटे बेड़मा, जंगमपाल, प्रपातगिरी और छोटे लखापाल के ग्रामीणों ने मांगों के आवेदन सौंपे।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया और त्वरित निराकरण के प्रयास किए गए। इसके अलावा राज्य स्तर से संबंधित मांगों को प्रस्ताव के रूप भेजा जाएगा। उक्त शिविर में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मांगें और शिकायत शामिल थीं। इस दौरान 26 मामलों का मौके पर ही निदान किया गया। वहीं लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

शिविर के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत नंदलाल मुंडामी, सरपंच राजेंद्र मंडावी, जनपद सदस्य भीमा कवासी और जनपद पंचायत सीईओ आशीष डे प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट