दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी की पहल: किरंदुल में आदिवासी ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों को मिला लाभ
29-Apr-2026 10:45 PM
एनएमडीसी की पहल:  किरंदुल में आदिवासी ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों को मिला लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 29 अप्रैल। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर ) के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

इस पहल के तहत ग्राम पंचायत समलवार, चोलनार, कलेपाल, कोड़ेनार, टिकनपाल और बेनपाल गांवों में शिविर आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों के लिए खून जांच, ब्लड प्रेशर, मलेरिया जांच, खांसी, सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों की जांच की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अप्रैल को कोड़ेनार तथा 28 अप्रैल को कलेपाल और टिकनपाल के सामुदायिक भवनों में शिविर लगाए गए और आदिवासियों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगा ।

 परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण के कुशल निर्देशन एवं मानव संसाधन विभाग की उपमहाप्रबंधक केएल नागवेणी के मार्गदर्शन में आदिवासी ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस शिविर में

मेडिकल टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एम.वी. लाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डा. खुशबू श्रीवास्तव और डा. प्रशांत सिंगदिलवार शामिल रहे, जिन्होंने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जांच के बाद जरूरतमंदों को मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस दौरान सीएसआर विभाग के प्रबंधक विवेक कुमार रक्षा, प्रबंधक एसआर गांवड़े, मानव संसाधन विभाग की सहायक प्रबंधक सुश्री कुनामी हंसदा, मेल नर्स सुनील कुमार, महिला नर्स सुजीता कुंजाम, ग्राम कोडीनार की सरपंच मीना मंडावी, बेनपाल के वन समिति सचिव सुशील कुंजाम, कालेपाल से गोविंद गावडे, चिकन पाल से बुधराम ताती, सर विभाग के मधुसूदन मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट