दन्तेवाड़ा
महतारी वंदन: ई-केवाईसी कराने कतार
29-Apr-2026 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 29 अप्रैल। दंतेवाड़ा में महतारी वंदना योजना अंतर्गत महिलाओं की ई- केवायसी जारी है। जहां महिलाओं को लंबी कतार में खड़े होना पड़ रहा है।
महिला बाल विकास विभाग कुआकोंडा में उक्त प्रक्रिया जारी है। संबंधित कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है। इसकी फल स्वरुप महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नकुल न के ग्राम पंचायत भवन स्थित लोक सेवा केंद्र में कतारबद्ध होकर ई- केवाईसी कराना पड़ा।
इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी वरुण नागेश ने बताया कि जिले में 70 आईडी के माध्यम से ई -केवाईसी कार्य कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 30 जून की तिथि अंतिम घोषित की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


