दन्तेवाड़ा

गौ सम्मान आह्वान अभियान: धरना-प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
28-Apr-2026 4:02 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान: धरना-प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 अप्रैल। दंतेवाड़ा में गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में सोमवार को धरना के बाद बड़ी संख्या में गौभक्त रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

   छत्तीसगढ़ में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर गौ भक्तों, संत समाज और जागरूक नागरिकों द्वारा एक पहल की गई। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत राज्यपाल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से राज्य में गौ वंश के संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना में गौवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन वर्तमान समय में गौ-तस्करी, अवैध वध, सडक़ दुर्घटनाओं और प्लास्टिक सेवन के कारण गौ वंश की स्थिति चिंताजनक हो गई है। अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि देशी गौ वंश की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जो भविष्य के लिए गंभीर संकेत है।

 ज्ञापन में राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय कर कठोर कानून बनाने, गोवंश संरक्षण हेतु प्रभावी नीति लागू करने और निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग की गई है। गौवंश की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।


अन्य पोस्ट