दन्तेवाड़ा

स्व-गणना में भाग लें जनप्रतिनिधि - जनगणना अधिकारी
21-Apr-2026 11:27 PM
स्व-गणना में भाग लें जनप्रतिनिधि - जनगणना अधिकारी

दंतेवाड़ा, 21 अप्रैल। जिला पंचायत दंतेवाड़ा में जिले के समस्त सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यों के तहत स्व-गणना  की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से लागू करना था।

इस दौरान सरपंचों को स्व-गणना कैसे किया जाना है, इसके संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया समझाई, जिससे सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने ग्राम स्तर पर इसे सही तरीके से लागू कर सकें। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा सरपंचों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे तकनीकी पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मास्टर ट्रेनर ने स्व-गणना के विभिन्न चरणों, आवश्यक सावधानियों तथा ऑनलाइन प्रणाली के उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सरपंचों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी  मूलचंद चोपड़ा ने कहा कि सरपंचों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सुगमता से पूर्ण किया जा सकेगा। जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट