दन्तेवाड़ा

बचेली में 4 करोड़ के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन
19-Apr-2026 9:58 PM
बचेली में 4 करोड़ के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 19 अप्रैल। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के अंतर्गत वार्डवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित सौगातें मिलना शुरू हो गई हैं। शुक्रवार, 17 अप्रैल को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 407.89 लाख रुपये की लागत वाले कुल 30 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने शिलापट्ट का अनावरण कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेन्दु चक्रवर्ती तथा विधायक प्रतिनिधि निलेश पटले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।

इस आयोजन की एक बड़ी उपलब्धि बंगाली कैंप पुराना मार्केट क्षेत्र के लिए रही। यहाँ एक महत्वपूर्ण सामुदायिक भवन का निर्माण पिछले 5 वर्षों से अधूरा पड़ा था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। जनहित को ध्यान में रखते हुए, नगर पालिका प्रशासन ने इस अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु निविदा की प्रक्रिया पूरी की और अब इसका कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

श्री अटामी ने कहा क्षेत्र का विकास हमारी साझा प्राथमिकता है। पिछले 5 वर्षों से जो कार्य अधूरे पड़े थे, उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर पूर्ण किया जा रहा है। बंगाली कैंप में अधूरा पड़ा भवन इसका प्रमाण है। हम केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। ये 30 कार्य बचेली की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होंगे। नगर पालिका ने कहा कि नगर पालिका परिषद बचेली जन-आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। हमने सुनिश्चित किया है कि अधोसंरचना और 15वें वित्त की राशि का उपयोग सीधे जनता की सुविधाओं के लिए हो। अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, सौंदर्यीकरण तथा पेयजल संबंधित कार्य अब जल्द ही पूर्ण होकर जनता के उपयोग में आएगा।


अन्य पोस्ट