दन्तेवाड़ा

भक्त माता कर्मा जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठों का सम्मान
18-Apr-2026 9:47 PM
 भक्त माता कर्मा जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 18 अप्रैल। तहसील साहू संघ द्वारा संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती पर नगर के वार्ड 4 स्थित आरईएस कॉलोनी के साहू सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह भी रखा गया।

कार्यक्रम में एनएमडीसी बचेली के उप महाप्रबंधक सौरभ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णाराव, थाना प्रभारी प्रहलाद साहू और प्रदेश संयुक्त सचिव बीना साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ दंतेवाड़ा के अध्यक्ष एन.आर. साहू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन और आरती के साथ की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा माता कर्मा की जीवनी पर आधारित प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुमार साव ने अपने संबोधन में माता कर्मा के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि सौरभ ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। पावरलिफ्टिंग कोच नंदकिशोर साहू और कबड्डी कोच धनेश साहू को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।  जिला अध्यक्ष एन.आर. साहू ने समाज से जुड़े कार्यों की जानकारी दी, जबकि बीना साहू ने प्रदेश स्तर की दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संचालन में कीर्तन राम साहू और लोकेश साहू की भूमिका रही। आयोजन में तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुमार साव और सचिव प्रेमलाल कलिहारी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट