दन्तेवाड़ा

प्रवेश के लिए करें आवेदन
16-Apr-2026 4:11 PM
प्रवेश के लिए करें आवेदन

दंतेवाड़ा, 16 अप्रैल। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उ.मा.वि. दंतेवाड़ा (पातररास) में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 11वीं (विज्ञान) एवं 11वीं (कला) में उपलब्ध सीटों हेतु प्रवेश फॉर्म 10 अप्रैल से 5 मई तक भरे जा सकेंगे।  प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध हैं। जिले में अध्ययनरत इच्छुक छात्राएं ऑफलाइन आवेदन पत्र विद्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकती हैं ।

तथा निर्धारित तिथि 5 मई तक पूर्ण रूप से भरकर संस्था में जमा कर सकती हैं। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्राओं एवं अभिभावकों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


अन्य पोस्ट