दन्तेवाड़ा

विकास कार्य करें तेज-कलेक्टर
10-Apr-2026 4:21 PM
विकास कार्य करें तेज-कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 10 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रयास तेज किए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बृहस्पतिवार को गीदम इलाके का गहन दौरा किया।

गीदम अंतर्गत क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को  निर्देश दिए गए। इसके तहत विशेष रूप से शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले पूर्ण करने पर जोर दिया गया है।

 कलेक्टर ने पंचायत बुधपदर के गुमरगुंडा और जपोड़ी पोटाकेबिन में बालिका एवं बालक शौचालय निर्माण, पानी की समुचित व्यवस्था हेतु नए बोर का खनन, सीट मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने हेतु रेन वॉटर वाशिंग सिस्टम की व्यवस्था करने पर भी बल दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा बुधपदर पंचायत अंतर्गत इस 500 सीटर पोटाकेबिन को आगामी शिक्षा सत्र में संचालन किए जाने की योजना है।

कलेक्टर ने बड़ेकरका से कोडऩार तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सडक़ निर्माण के लिए मिट्टी-मुरूम कार्य एवं 6 पुलियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। कलेक्टर ने बारसूर स्थित डैनेक्स भवन के मरम्मत कार्य को भी प्राथमिकता में रखते हुए इसे आगामी दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कलेक्टर के निरीक्षण भ्रमण के दौरान डेनेक्स कर्मचारियों ने भवन से संबंधित समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

अत: कलेक्टर ने भवन में हो रहे पानी के सीलन और पानी रिसाव की समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम को आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिए। वहीं डैनेक्स फैक्ट्री के पास स्थल पर प्रस्तावित 240 सीटर नर्सिंग कॉलेज के लिए भी आवश्यक तैयारियां शुरू करने को भी कहा गया। इस नर्सिेग कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के नए अवसर विकसित होंगे।

कोरकोटी से जुड़ेगा केशकुंड

 श्री ध्रुव द्वारा ग्राम कोरकोटी में केशकुंड पंचायत भवन तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी बीटी सडक़ निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यह सडक़ ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि गांवों में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट