दन्तेवाड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, 6 नई 108 एंबुलेंस रवाना
03-Apr-2026 11:18 PM
स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, 6 नई 108 एंबुलेंस रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 3 अप्रैल। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दंतेवाड़ा को 6 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। इन एंबुलेंसों को दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न विकासखंडों के लिए रवाना किया।

नई एंबुलेंस सेवाओं के शुरू होने से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता मिल पाएगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके, सिविल सर्जन डॉ. अभय तोमर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रतीक सोनी, अंकित सिंह सहित एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट