दन्तेवाड़ा
आत्मसमर्पित नक्सलियों के सौंपे हथियारों की प्रदर्शनी
31-Mar-2026 11:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 31 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में सरगर्मी का वातावरण रहा। इस दौरान कारली स्थित जिला आरक्षी बल ट्रेनिंग सेंटर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।इनमें 40 घातक विस्फोटक हथियार शामिल थे। जिनमें मोर्टार, बीजीएल, कार्बाइन, देशी रिवाल्वर, इंसास राइफल और भरमार बंदूक शामिल हंै।
पुलिस अधीक्षक दतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि उक्त हथियार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को सौंपे हैं। इनमें इंसास- 7.56 एमएम सर्वाधिक घातक हथियार है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और एसपी गौरव राय द्वारा उक्त हथियारों का गहन अवलोकन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


