दन्तेवाड़ा
विधायक ने मन की बात को बताया प्रेरक
29-Mar-2026 10:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 29 मार्च। दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का विधायक चैतराम अटामी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण देखा। उल्लेखनीय है कि माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात साझा करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री समसामयिक मुद्दों पर पर अपनी राय रखते हैं। वहीं युवाओं और विद्यार्थियों के मद्दे पर भी प्रेरक संबोधन देते हैं। जिससे युवाओं को जीने की नई राह मिल सके।
दंतेवाड़ा में स्थानीय विधायक निवास में विधायक चैतराम ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को गंभीरता पूर्वक सुना। विधायक ने वर्तमान वैश्विक संकट के मद्देनजर इस कार्यक्रम को प्रेरणास्पद बताया। जिससे देशवासियों को संकटके समय ऊंचा मनोबल मिलेगा। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थ की उपलब्धता के मुद्दे पर अफवाहों से दूर रहने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


