दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 25 मार्च । जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में हर पखवाड़े सरपंचों की बैठक नियमित रूप से लिए जाए। जिससे जनपद स्तर पर ही सरपंचों की समस्याओं का निराकरण हो सके। सरपंचों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। इसके साथ ही कलेक्टर नें अधिकारियों द्वारा दूरस्थ ग्रामों में उनके विगत सप्ताह निरीक्षण दौरे की जानकारी समाधान की जानकारी ली।
इसी क्रम में कलेक्टर नें मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय जनजाति आयोग एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित प्रकरणों की बारी-बारी से समीक्षा की तथा इनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।
श्री ध्रुव ने दूरस्थ लावा गांव के मूलभूत सुविधाओं एवं विकास की जानकारी ली। उन्होंने गांव में संचालित कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। जनगणना - 2027 की तैयारी, पुनर्वास केन्द्र का साप्ताहिक निरीक्षण, नियद नेल्लानार अंतर्गत निर्माण कार्य, जनसमस्या निवारण शिविर,
लीड बैंक, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड निर्माण की अद्यतन प्रगति, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं देयक के भुगतान की जानकारी ली।


