दन्तेवाड़ा
ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर
18-Mar-2026 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 18 मार्च। बंधा तालाब के पास मंगलवार रात एक सडक़ हादसा हो गया। जगदलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह कार कोंडागांव के अधिवक्ता दिलीप चौरडिय़ा की थी, जो अपने बच्चों के साथ पास स्थित कैफे आए हुए थे। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई भी सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


