दन्तेवाड़ा

उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन 27 तक
16-Mar-2026 4:03 PM
उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन 27 तक

दंतेवाड़ा, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत हारम-02 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। इस संबंध में विकासखंड गीदम के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हारम-02 के समस्त स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा सेवा सहकारी समितियों को सूचित किया गया है कि यदि वे शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करना चाहते हैं, तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ संस्था या समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष का बैंक खाते का स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था अथवा समूह के प्रस्ताव की छायाप्रति, संस्था के अध्यक्षध्प्रबंधक एवं सचिव के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा समूह के उपविधि की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

  इच्छुक संस्था अथवा समूह अपने आवेदन पत्र समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 27 मार्च को शाम 5-00 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गीदम में प्रस्तुत कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट