दन्तेवाड़ा

चुनाव अधिकारी ने ईवीएम का जायजा लिया
11-Mar-2026 10:15 PM
चुनाव अधिकारी ने ईवीएम का जायजा लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 मार्च। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का  जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन  में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ईवीएमवी-वीवीपेट वेयरहाउस का जायजा बुधवार को लिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ईवीएम, वीवीपेट वेयर हाउस के वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया।किया। इस दौरान कलेक्टर ने वेयर हाउस की सुरक्षा, वहां स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी वी पीएटी मशीन, सीसी टीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा परिसर की सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं के बारे मे जानकारी लेते अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन सुपरवाइजर श्री अजय नायक प्रमुख रूपसे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट