दन्तेवाड़ा

पंडेवार शिविर में 83 आवेदनों का निदान
11-Mar-2026 10:11 PM
 पंडेवार शिविर  में 83 आवेदनों का निदान

दंतेवाड़ा, 11 मार्च। दंतेवाड़ा के दूरस्थ गांवों मैं जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत पंडेवार में जन समस्या निवारण शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान 83 मामलो का निपटारा किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 141 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से मांग से संबंधित 83 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाना है ।

और ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

ग्रामीणों नें शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और त्वरित समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।  शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट