दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 27 फरवरी। दंतेवाड़ा के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बालकों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पहले मामले में 17 वर्षीय नाबालिग निवासी खुला आश्रय गृह बालक अर्पण कल्याण समिति, दंतेवाड़ा के गुमशुदा होने का प्रकरण दर्ज किया गया है। वह वर्ष -2025 के 29 नवम्बर को बिना बताए आश्रय गृह से कहीं चला गया। पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
दूसरी गुमशुदगी में 15 वर्षीय नाबालिग निवासी मांझीपदर, 21 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों में से किसी भी बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा में संपर्क कर सूचना दें। जिससे उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
पुलिस ने दोनों की पता-तलाश के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।


