दन्तेवाड़ा

मानसिक बीमार युवती की सुरक्षित घर वापसी
21-Feb-2026 9:47 AM
मानसिक बीमार युवती की सुरक्षित घर वापसी

दंतेवाड़ा, 20 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस नें मानवता की मिसाल कायम की है। इसकी बानगी तब सामने आई, जब बचेली पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं गुमशुदा युवती बसंती निषाद  को न सिर्फ उपचार दिलाया, बल्कि सुरक्षित उसके गृह ग्राम पहुंचाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

 विगत दिनों पेट्रोलिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन निर्मलकर को लेबर हाटमेंट क्षेत्र में एक युवती तेज बुखार और असहाय स्थिति में मिली। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना पता बताने में असमर्थ थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्थानीय बाजार, सरहदी थानों, अन्य जिलों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान की कोशिशें तेज कीं। प्रयास सफल रहा और युवती की पहचान नानगुर , जगदलपुर निवासी बसंती निषाद के रूप में हुई।

परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बचेली नहीं आ सके। ऐसे में बचेली पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए एनएमडीसी बचेली के अधिकारी सौरभ कुमार के सहयोग से वाहन की व्यवस्था की और स्वयं युवती को उसके घर पहुंचाकर माता-पिता को सकुशल सौंप दिया।


अन्य पोस्ट