दन्तेवाड़ा

सायबर ठगी, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार
19-Feb-2026 9:58 PM
सायबर ठगी, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 19 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस को साइबर ठगी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के जामनगर जिले से हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सायबर सेल नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही धोखाधड़ी की राशि को बरामद करने निर्देश दिए गए थे।

गीदम एवं बचेली थाना के अपराधियों को पकडऩे के लिए निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर गुजरात के लिए रवाना किया गया। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर आरोपी भगद अकरम को हिरासत में लिया गया।

प्रार्थी एवं उनके अन्य साथियो बचेली निवासी से 15 मार्च वर्ष -2025 से 18 जून -2025 के मध्य लुक कंपनी से टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के नाम पर  कुल 7,91,547/- रूपये का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस, 66 (डी) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

दंतेवाडा सायबर सेल एवं बचेली पुलिस ने 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस कर साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट