दन्तेवाड़ा

जिपं सीईओ ने दूरस्थ गांवों का किया दौरा
18-Feb-2026 9:52 PM
जिपं सीईओ ने दूरस्थ गांवों का किया दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। सीईओ, जिला पंचायत, जयंत नाहटा द्वारा कौरगांव, तुमरीगुण्डा तथा चेरपाल ग्राम पंचायतों का गहन जायजा मंगलवार को लिया गया। इस दौरान सीईओ नें विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

 इस मौके पर उन्होने निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन किया। कार्य की गुणवत्ता एवं गति का आकलन किया गया। तथा जिन हितग्राहियों के आवास अपूर्ण पाए गए, उन्हें शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके पश्चात उन्होंने स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और बच्चों की सुविधाओं, कक्षाओं की स्थिति तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान  देने हेतु शिक्षकों को हिदायत दी। अपने इस निरीक्षण भ्रमण में सीईओ ने उपस्थितों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

ग्रामीणों से किया संवाद

  इस क्रम में सीईओ ने ग्राम तुमरीगुण्डा में संचालित आधार पंजीयन शिविर का भी निरीक्षण किया गया और शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा आधार पंजीयन प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को विकास कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ बलराम ध्रुव प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट