दन्तेवाड़ा

जल अर्पण दिवस से जागरूकता
18-Feb-2026 9:51 PM
जल अर्पण दिवस से जागरूकता

 दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटे हङमामुण्डा में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कटेकल्याण जनपद पंचायत, अध्यक्ष हिड़मा कवासी थे। कार्यक्रम में आरंभ में जल अर्पण दिवस का उद्देश्य, उसके संचालन संधारण तथा उसके दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित अध्यक्ष जनपद पंचायत कटेकल्याण द्वारा हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत दस्तावेज सौंपे गए।

मौके पर अध्यक्ष जनपद पंचायत कटेकल्याण द्वारा स्थानीय बोली में ग्रामवासियों शासन की योजनाओं विशेषकर जल जीवन मिशन की महत्ता पर प्रकाश डालने के साथ-साथ योजना के सफल संचालन, संधारण में पंचायत एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा किया गया।

अंत में अध्यक्ष जनपद पंचायत ने पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण तथा पेयजल के सदुपयोग की शपथ दिलाई।  इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट