दन्तेवाड़ा

बस्तर पंडुम: दंतेवाड़ा का तीन विधाओं में परचम
11-Feb-2026 3:52 PM
बस्तर पंडुम:  दंतेवाड़ा का तीन विधाओं में  परचम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम - 2026 का आयोजन संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में किया गया। इस दौरान दंतेवाड़ा जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 विधाओं में से 3 विधाओं में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जिससे दंतेवाड़ा गौरवान्वित हुआ।

तीन विधाओं में रहे अव्वल

इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से विजेता कलाकारों और दलों को 50 हजार राशि के चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसके अनुसार जनजातीय नृत्य विधा में गौर माडिय़ा नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बुधराम सोढ़ी, जिला दंतेवाड़ा, एवं वहीं जनजातीय व्यंजन विधा में ताराबती, जिला दंतेवाड़ा तथा, जनजातीय गीत विधा में ग्राम पालनार के गायन दल की मंगली और उनकी साथियों को पहला स्थान मिला।

दंतेवाड़ा के कलाकारों ने जनजातीय गीत, नृत्य और व्यंजन जैसी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नृत्य, गीत, साहित्य, व्यंजन, पेय पदार्थ, औषधि, वेशभूषा-आभूषण, चित्रकला, वाद्ययंत्र एवं नाटक सहित कुल 12 विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

 ज्ञात हो कि द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार राशि तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार राशि के चेक, बस्तर पंडुम में भाग लेने वाले शेष 48 प्रतिभागी दलों को सांत्वना पुरस्कार 10-10 हजार राशि के चेक देकर हौसला अफजाई की गई।


अन्य पोस्ट