दन्तेवाड़ा

पालिकाध्यक्ष के हाथों छात्राओं को साइकिल वितरित
10-Feb-2026 11:02 PM
पालिकाध्यक्ष के हाथों छात्राओं को साइकिल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 10 फरवरी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुराना मार्केट बचेली में मंगलवार को सरस्वती साइकिल वितरण योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी द्वारा किया गया।

 इसके पश्चात अध्यक्ष ने रिबन काटकर साइकिल वितरण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं की नियमित उपस्थिति, आत्मनिर्भरता और शिक्षा में निरंतरता को बढ़ावा देती है। सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की गरीबी रेखा के नीचे सभी वर्गों की 42 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। इससे दूर-दराज व ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती,  प्राचार्य चंद्रकला ठाकुर,  वार्ड पार्षद विलासिनी धन सिंह नाग, श्यामलाल सेठिया, संकुल समन्वयक जऱीना खातून, दीपक सरकार, मनोज सिंह, सूरज जायसवाल,  एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा सिंह, विद्यालय शिक्षिकाएँ मीनू डोली दयाल, लक्ष्मी कुंजाम, मधुलिका श्रीवास्तव, परीक्षा चन्नावर, टी. साहू, संगीता कौशिक, रूपा झा,  रूपम दास, अरे नागमणि, नूपुर सरकार एवं अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन वंदना वहीद बेगम ने किया।


अन्य पोस्ट