दन्तेवाड़ा

सेजस शा कन्या उ.मा. विद्यालय बचेली में विदाई की गूंज
08-Feb-2026 10:47 PM
सेजस शा कन्या उ.मा. विद्यालय बचेली में विदाई की गूंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 8 फरवरी। सेजस शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली में शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के विधिवत पूजन से हुई, जिसे शाला की प्राचार्य चंद्रकला ठाकुर, माध्यमिक शाला की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुंजाम तथा समस्त शिक्षकों ने संपन्न कराया।

समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए मनोरंजक खेलों और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे पूरे परिसर में उल्लास और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रकला ठाकुर ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को जीवन-पथ पर आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

शिक्षिकाएं मीनू डाली दयाल, वंदना, वहीदा बेगम एवं रूपा झा ने अपने उद्बोधनों में विद्यार्थियों को लक्ष्य-स्पष्टता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण का संदेश दिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्नेह-स्मृति के रूप में उपहार भेंट किए गए। समारोह के समापन पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सभी के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। आशीर्वाद, उत्साह और आपसी स्नेह से भरा यह विदाई समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ, जो कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनकर रहेगा।


अन्य पोस्ट