दन्तेवाड़ा

दो वरिष्ठ कर्मियों का सेवानिवृत्ति सम्मान
10-Feb-2026 10:57 PM
 दो वरिष्ठ कर्मियों का सेवानिवृत्ति सम्मान

बचेली/किरंदुल, 10 फरवरी। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा किरंदुल के तत्वावधान में गांधी भवन, किरंदुल में एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल परियोजना से जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुए दो वरिष्ठ कर्मियों के सम्मान में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर  दुकाल दास लहरे (सीनियर एम.सी.ओ., ग्रेड-1) एवं धर्मेन्द्र कुमार सोनी (मास्टर इलेक्ट्रीशियन, ग्रेड-2) को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव एके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और ईमानदारी से भरे एक गौरवशाली अध्याय की पूर्णता है। उन्होंने दोनों साथियों के दीर्घ सेवाकाल, तकनीकी दक्षता एवं श्रमिक हितों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की। समारोह आत्मीयता, सम्मान और कृतज्ञता के भाव से ओत-प्रोत रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट