दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 8 फरवरी। दंतेवाड़ा के युवाओं को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), दंतेवाड़ा में भारत सरकार की नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 09 फरवरी 2026, सोमवार को प्रात: 10:30 बजे से आईटीआई परिसर में आयोजित होगा।
मेले में आईटीआई उत्तीर्ण एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा, करियर काउंसलिंग, अप्रेंटिसशिप के अवसरों की जानकारी तथा रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोडऩे और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिलाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य के रोजगार के रास्ते और सुदृढ़ होंगे।
इस संबंध में जिले के इच्छुक युवक-युवतियां अपने शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


