दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 4 सितंबर। दंतेवाड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा सडक़ हादसों को रोकने जागरूकता अभियान संचालित किया गया था। जिसके फलस्वरुप वाहन चालकों को नियमों का ज्ञान दिया गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसरउल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में मिशन मोड में संचालित किया गया। यातायात पुलिस, दंतेवाड़ा के द्वारा सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा नगर के चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट फर्राटे भरने वाले दो-पहिया वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने सडक़ दुर्घटनाओं में हेलमेट की उपयोगिता एवं महत्व को लेकर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। जिससे दुर्घटना होने पर भी होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसके अलावा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठे सवारी को उसकी आवश्यकता के बारे में गंभीरता पूर्वक जानकारी दिया गया।
वाहन चालकों ने भी इस बात को गंभीरता से लेते हुये भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न होने की बात कही। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को भी यातायात जागरूकता किया जा रहा है। इस क्रम में आज नगर के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में लगभग 300 स्कूली बच्चों को भी जागरूक कर यातायात निर्देशिका का वितरण किया गया। इस पहल से आमजनों में भी यातायात पुलिस की इस सार्थक पहल का असर नजर आता दिख रहा है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय रायपुर (यातायात) से आम-जनता में सडक़ जागरूकता फैलाने हेतु बड़े पैमाने पर पॉकेट बुक, पॉम्पलेट और फ्लैक्सी वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान यातायात प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक., थानसिंह देशमुख, श्याम लाल राना. वेद प्रकाश, मनोज ध्रुव और विरेन्द्र वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।