दन्तेवाड़ा
कलेक्टर ने लहराया तिरंगा
16-Aug-2023 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 16 अगस्त। जिला कार्यालय में कलेक्टर विनीत नंदनवार ने तिरंगा लहराया। इसके उपरांत अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने ध्वजारोहण के बाद इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे और संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


