दन्तेवाड़ा
राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए दंतेवाड़ा के अफसर
16-Aug-2023 9:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 16 अगस्त। आजादी की 77वीं वर्षगांठ दंतेवाड़ा पुलिस के इतिहास में अविस्मरणीय रही। इस दौरान जिले के अफसर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए। इनमें पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप निरीक्षक संजय पोटाम, निरीक्षक रामावतार पटेल और उप निरीक्षक हजारी लाल मौर्य शामिल थे। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन द्वारा पुरस्कृत पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अलंकरण से सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


