दन्तेवाड़ा

गीदम के कृषि केंद्रों का रायपुर की टीम ने किया निरीक्षण
11-Aug-2023 9:01 PM
गीदम के कृषि केंद्रों का रायपुर की टीम ने किया निरीक्षण

   अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस   
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 11 अगस्त।
विकास खण्ड गीदम के कृषि केन्द्रों का रायपुर के टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। अनियमितता बरतने वाले केद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

कृषि विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के विकासखण्ड गीदम स्थित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण रायपुर से आई टीम द्वारा किया गया इसमें संचालनालय कृषि रायपुर से सतराम पैकरा, सहायक संचालक कृषि एवं उप संचालक कृषि कार्यालय से आई.एस. पैकरा सहायक संचालक कृषि, उर्वरक निरीक्षक मोहित राम धनेन्द्र शामिल थे। 

निरीक्षण दल द्वारा के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विकासखंड गीदम के कृषि केन्द्रों में जांच की गई। जांच में रिकार्ड का सही संधारण नहीं किये जाने एवं बिना लाइसेंस के जैव उर्वरक (सक्षम कंपनी रायपुर) का विक्रय करते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया एवं लोकेश कृषि केन्द्र गीदम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट