दन्तेवाड़ा

17 को निकलेगी कांवड़ यात्रा, तैयारी बैठक
10-Aug-2023 9:03 PM
17 को निकलेगी कांवड़ यात्रा, तैयारी बैठक

बचेली, 10 अगस्त। सावन सोमवार का अधिमास का समय चल रहा है। नगर के विभिन्न शिवालयों में पूजा की जा रहा है। इसी तारतम्य में 10 अगस्त, गुरुवार को  वन विभाग के शिव मंदिर में बैठक रखी गई, जिसमें मंदिर समिति की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 को कांवड़ यात्रा निकालकर नेरली से जल लेकर वन विभाग स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही दौरान श्रद्धालुओं से पीले वस्त्र पहनने की अनुरोध किया गया है। समिति के सदस्यों द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है, साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। इससे पूर्व 13 अगस्त, रविवार को भंडारा का आयोजन होगा।


अन्य पोस्ट