दन्तेवाड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण, बैठक कल
10-Aug-2023 8:58 PM
मतदाता सूची पुनरीक्षण, बैठक कल

दंतेवाड़ा, 10 अगस्त। आयोग एवं नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर कार्यक्रम अनुसार दिनांक 2 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक मतदान  केंद्र  में मतदाता सूची में नाम जोडऩे विलोपन कराने, संशोधन एवं स्थानांतरण कराने हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाना है। उक्त कार्यक्रम के संबंध में शहरी मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ.,सुपरवाईजरों की बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय दंतेवाड़ा की भू-तल में आयोजित की गई है।


अन्य पोस्ट