दन्तेवाड़ा
जिपं सदस्य ने स्वच्छता रथ को किया रवाना
15-Sep-2021 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 15 सितंबर। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा के द्वारा आज स्वच्छता आजादी का अमृत महोत्सव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव 15 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत के वरिष्ठ लेखा अधिकारी कैलाश कुमार गौर, सहायक परियोजना अधिकारी धमेश दुबे, जिला समन्वयक देवेन्द्र झाड़ी, जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे