धमतरी

60 लीटर महुआ के साथ 2500 लीटर लहान जब्त
14-Nov-2024 2:33 PM
60 लीटर महुआ के साथ  2500 लीटर लहान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 नवंबर।
जिले में लगातार अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। भखारा के कोपेडीह में दल द्वारा 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया। साथ ही 2500 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। 

इस दौरान सहायक जि़ला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, निशांत साधु, आशीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट